कौशाम्बी,
नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए समर्पित मिशन शक्ति (फेज-05 ) के तहत एसपी आफिस से महिला पुलिस कर्मियों ने निकाली स्कूटी रैली, 5 किलोमीटर भ्रमण कर किया जागरूक,
यूपी के कौशाम्बी जिले में शासन द्वारा चलाए जा रहे नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए समर्पित मिशन शक्ति ( फेज-05 ) के विशेष अभियान के क्रम में रविवार को मंझनपुर मुख्यालय स्थित एसपी ऑफिस से नवरात्रि की पूर्व संध्या पर जनपद में तैनात महिला पुलिस कर्मचारियों द्वारा स्कूटी रैली निकाली गयी। जिसका भ्रमण पूरे मंझनपुर मुख्य सहित पांच किलोमीटर क्षेत्र में हुआ। स्कूटी रैली का समापन देर शाम पुलिस ऑफिस में ही हुआ।
एसपी राजेश कुमार ने बताया कि नवरात्रि के नौ दिन पुलिस टीम द्वारा जनपद के थाना क्षेत्रों में भ्रमणकर चौपाल लगाकर बालिकाओं, महिलाओं ,छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलम्बन के प्रति जागरूक किया जायेगा। साथ ही महिलाओं को उनके प्रति होने वाले अपराधों एवं संबंधित अपराधियों के बारे में तत्काल सूचना पुलिस, शक्ति मित्र महिला पुलिसकर्मियों अथवा थानों में बने महिला हेल्प डेस्क पर देने के लिए प्रेरित किया जायेगा।
इसके अलावा एसपी ने बताया कि नवरात्रि को लेकर जनपद के प्रत्येक थानों में मिशन शक्ति केन्द्र बनाया गया है। इसमें महिला सम्बंधित आने वाली शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर देखा जायेगा साथ ही उनकी काउंसिल आदि भी वहीं कराई जायेगी। इस तरह पूरे महीने मिशन शक्ति के तरह तरह के कार्यक्रम आयोजित होगें।