फाइलेरिया मुक्त होगा कौशाम्बी,8 में से 6 ब्लॉक पूर्व में ही हो चुके फाइलेरिया मुक्त,चायल एवं सरसवां ब्लॉक के लोगों को खिलाई जाएगी डी.ईसी. एल्बेन्डाजोल एवं आइवरमेक्टिन की खुराक

कौशाम्बी: फाइलेरिया मुक्त होगा कौशाम्बी,8 में से 6 ब्लॉक पूर्व में ही हो चुके फाइलेरिया मुक्त,चायल एवं सरसवां ब्लॉक के लोगों को खिलाई जाएगी डी.ईसी. एल्बेन्डाजोल एवं आइवरमेक्टिन की खुराक,

यूपी के कौशाम्बी सीएमओ डॉ. संजय कुमार ने मीडिया कार्यशाला में बताया कि कौशाम्बी जनपद बहुत जल्द फाइलेरिया मुक्त होने जा रहा है,जिले के 8 ब्लॉक में से 6 ब्लॉक पूर्व में ही फाइलेरिया मुक्त हो चुके है,बच्चे हुए दो ब्लॉक चायल एवं सरसवां में एम.एफ. दर अधिक होने के कारण इन विकास खण्डों में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए एम.डी.ए./आई.डी.ए. कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि जनपद में फाइलेरिया रोगियों की संख्या-लिम्फोडिमा रोगी 879 एवं हाइड्रोसील 125 रोगी लाइन लिस्ट है, जिसमें लिम्फोडिमा रोगियों को एम०एम०डी०पी० किट द्वारा उपचार किया जा रहा है तथा हाइड्रोसील रोगियों का आपरेशन द्वारा उपचार किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अन्तर्गत 10 फरवरी से 28 फरवरी 2026 के मध्य चयनित ब्लॉकों के एक वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं गम्भीर रूप से बीमार व्यक्तियों को छोड़कर समस्त नागरिकों को ट्रिपल ड्रग थेरेपी के अन्तर्गत आयु एवं लम्बाई के अनुसार डी०ई०सी०, एल्बेन्डाजोल एवं आइवरमेक्टिन औषधियों के निश्चित खुराक का सेवन ड्रग एडमिनिस्ट्रेटर द्वारा अपने सामने कराया जाना है। उन्होंने बताया कि दवा का सेवन कराने के लिए 323 टीमों का गठन करते हुए कुल 646 ड्रग एडमिनिस्ट्रेटर का चयन किया गया है। आशा, आँगनवाडी एवं स्वयं सेवकों को ड्रग एडमिनिस्ट्रेटर के रूप में चयनित किया गया है। प्रत्येक टीम में एक पुरूष सदस्य नियुक्त किया गया है। टीमों के पर्यवेक्षण के लिए 65 टीम सुपरवाइजर नियुक्त किये गये हैं। ए०एन०एम०, आशा संगिनी, एच०एस०, बी०एच०डब्ल्यू0 इत्यादि को टीम सुपरवाइजर के रूप में नियुक्त किया गया है।

सीएमओ ने बताया कि चयनित ब्लॉकों की अनुमानित जनसंख्या-358523 को औषधियों के एक खुराक का सेवन कराने के लिए डी.ई.सी. (100मिग्रा)-896308 गोली, एल्बेन्डाजोल (400मिग्रा)- 358523 गोली एवं आइवरमेक्टिन (3मिग्रा)-896308 गोली की आवश्यकता होगी। औषधियां को राज्य मलेरिया मुख्यालय से मंगाया जा रहा है तथा ब्लॉकों को उपलब्ध करा दी जाएगी। एम.डी.ए./आई.डी.ए. अभियान के सफल आयोजन के लिए सभी गतिविधियां पूर्ण हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि समस्त लाभार्थियों को दवा का सेवन कराने के लिए सहयोगी संस्था पी.सी.आई., पाथ एवं सी.एफ.ए.आर. का सहयोग प्राप्त करते हुए समस्त ग्राम प्रधानों, कोटेदार, समूह सखी आदि का संवेदीकरण करते हुए सोशल मोबलाईजेशन का कार्य किया जा रहा है। उन्होने कहा कि जनपद कौशाम्बी को वर्ष-2026 तक फाइलेरिया मुक्त करा लिया जाएगा।

इस दौरान सीएमओ डॉ संजय कुमार,डीएमओ अनुपमा मिश्रा, यूनिसेफ के प्रतिनिधि,पीसीआई के डिविजनल ऑफिसर शिवम विश्वकर्मा,सी फॉर के रीजनल कोऑर्डिनेटर दीप नारायण,राष्ट्रीय कृमि विभाग के डॉ शुभम सहित कई डॉक्टर मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor