कौशाम्बी: ट्रांसजेंडर (किन्नर) समुदाय के कल्याण विषय पर साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन,
यूपी के कौशाम्बी जिले में उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश एवं जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कौशाम्बी की पूर्व अनुमति से एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव के आदेश अनुसार तहसील सभागार मंझनपुर में ट्रांसजेंडर (किन्नर) समुदाय के कल्याण विषय पर साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जनपद कौशाम्बी चीफ लीगल एंड डिफेंस काउंसिल अमित मिश्रा ने कहा कि ट्रांसजेंडर समुदाय के कल्याण के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उनके सहयोग हेतु हमेशा तत्पर रहेगा एवं किसी भी प्रकार की विधिक सहायता हेतु निःशुल्क कानूनी सेवा प्रदान करेगा।
तहसीलदार मंझनपुर सिद्धांत ने कहा कि जो भी लोग ट्रांसजेंडर समुदाय से आते हैं अगर उनको तहसील स्तर पर किसी भी प्रकार की जैसे आय प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र,निवास प्रमाणपत्र या और किसी भी कार्य हेतु कोई भी जरूरत पड़ती है तो तत्काल उसी दिन उसका निस्तारण किया जाएगा।
पीएलवी ममता दिवाकर ने कहा कि राष्ट्रीय ट्रांसजेंडर पोर्टल पर किन्नर समुदाय के लोग अपना पहचान प्रमाण पत्र प्राप्त करने और सरकारी योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा प्रदान करता है। स्माइल ऐप के तहत ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के पुनर्वास और आजीविका के लिए सहायता दी जाती है इसके गरिमा गृह योजना भी शामिल है जो उन्हें आश्रय प्रदान करते हैं।राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के तहत ट्रांसजेंडर लाभार्थियों को आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से 5 लाख तक का वार्षिक स्वास्थ्य बीमा भी मिलता है।राज्य स्तरीय प्रयास कई राज्यों में किन्नर कल्याण बोर्ड विशेष पेंशन योजनाएं और कौशल विकास के लिए केंद्र स्थापित किए गए हैं।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को मुक्त कानूनी सहायता और परामर्श प्रदान करता है इसके अलावा सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में भी मदद करता है और ट्रांसजेंडर अधिकारों के बारे में जागरूकता अभियान भी चलाता है।साथ ही ट्रांसजेंडर आईडी अगर है तो प्रशिक्षण कार्यक्रम जैसे शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म कोर्स भी उपलब्ध है जिसमें सिलाई, ब्यूटी पार्लर, कंप्यूटर, प्लंबिंग और मरम्मत जैसे हुनर भी सिखाए जाते हैं।राज्य स्तरीय सहायता-केरल जैसे कुछ राज्यों में विशेष योजनाएं हैं जैसे (संकल्यन)रोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक मदद या कम ब्याज पर लोन भी उपलब्ध कराती है।
इस दौरान ट्रांसजेंडर समुदाय की अध्यक्ष नेहा, जिला प्रोबेशन कार्यालय से मालती देवी, सिमरन, पैनल अधिवक्ता जयनारायण, पीएलवी ममता दिवाकर, मनीषा दिवाकर,अंजना मिश्रा के अलावा तमाम ट्रांसजेंडर समुदाय के लोग उपस्थित रहे।








