कौशाम्बी,
महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत कालेज की छात्राओं को महिला हेल्पलाइन नंबरों के प्रति किया गया जागरूक,
यूपी के कौशाम्बी जिले में शासन के निर्देश एवम एसपी हेमराज मीणा के आदेश पर धर्मा देवी इण्टर कालेज केन कनवार में मिशन महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत पुलिस आप के द्वार कार्यक्रम में नारी सशक्तिकरण विषय पर सिराथू सीओ डॉ के. जी. सिंह ,एसओ सैनी भुवनेश कुमार चौबे एवं महिला पुलिस अधिकारियों ने कालेज की छात्राओं को सरकार द्वारा बनाये गये विभिन्न प्रकार के कानून एवं नियमों की जानकारी दी।
पुलिस विभाग के लोगो ने कालेज की छात्राओं को महिला हेल्पलाइन नंबर एवम पुलिस हेल्पलाइन नंबर 1090, 102, 112 आदि के विषय मे विशेष जानकारी दी, जो महिलाओं की सुरक्षा से सम्बंधित थे। विद्यालय की छात्राओं जिनमे यशी साहू, एल्फा इरशाद ,खुशी सिंह आदि ने कुछ समस्यात्मक प्रश्न पूछे जिनका महिला पुलिस अधिकारियों ने पूर्णरूपेण समाधान किया। छात्राओं ने अपने सुझाव भी प्रस्तुत किये कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक रामसुभग त्रिपाठी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन रामशंकर सिंह किया।