कांग्रेस को बड़ा झटका, कद्दावर नेता वेद प्रकाश पांडेय सैकड़ो साथियो के साथ डिप्टी सीएम के सामने भाजपा में हुए शामिल

कौशाम्बी,

कांग्रेस को बड़ा झटका, कद्दावर नेता वेद प्रकाश पांडेय सैकड़ो साथियो के साथ डिप्टी सीएम के सामने भाजपा में हुए शामिल,

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की कौशाम्बी जिले में बड़ी आवाज ब्राम्हण चेहरे वेद प्रकाश पाण्डेय सत्यार्थी ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता साथियों के साथ लिया। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उन्हें व उनके साथियों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। अपने अपने तेजतर्रार और कार्यशैली को लेकर लोगों में अच्छी खासी लोकप्रियता रही। टिकट बंटवारे के बाद से ही वह पार्टी से नाराज चल रहे थे।विधानसभा चुनाव के मतदान से पूर्व कांग्रेस पार्टी को कौशांबी जिले में एक बड़ा झटका लगा है। जहां कांग्रेस की जमीनी और संघर्षशील नेता की पहचान रखने वाले पार्टी के कद्दावर नेता वेद प्रकाश पाण्डेय ने बुधवार को सिराथू विधानसभा से प्रत्याशी उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर लिया। उनके साथ युवक कांग्रेस के उपाध्यक्ष रहे अलोक पाण्डेय ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर डिप्टी सीएम ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी ने उनके आने से पार्टी और मजबूत होगी।

इस मौके पर बोलते हुए वेद प्रकाश पाण्डेय सत्यार्थी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में आने के बाद खुलकर बोलने का मौका मिला है। जबकि कांग्रेस में आपको एक ही बात सिखाई जाती है कि आप एक विशेष वर्ग की गुलामी करनी है यहां आकर भारतीय जनता पार्टी के इस वातावरण मैं अपने आप को बहुत ही खुश महसूस कर रहा हूं। उन्होंने पार्टी के नेता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह इसके लिए कृतज्ञ हैं कि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में उन्हें स्थान दिया और एक कार्यकर्ता के रूप में काम करने का मौका दिया। इस मौके पर उनके साथ प्रमुख रूप से प्रकाश दुबे, शुभम तिवारी, रिशु दुबे, सुधीर पांडेय, हरी ओम तिवारी अभिनव तिवारी सचिन तिवारी दिवाकर तिवारी प्रशांत उत्तम शुक्ल, शशिकांत शुक्ला, शिवांशु शुक्ला, मनीष पांडे, लाला पांडे, किशन चतुर्वेदी, कैलाश तिवारी, वीरेंद्र विश्वकर्मा, लोकमणी लोधी, शिवपूजन कश्यप, राजेंद्र कश्यप, ननका दुबे, सोनू विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor