राज्य सभा सदस्य शिव प्रकाश शुक्ला ने मौलाना तौकीर रजा को बताया बुद्धिहीन,कहा सनातन धर्म सभी को साथ लेकर चलने वाला धर्म

कौशाम्बी,

राज्य सभा सदस्य शिव प्रकाश शुक्ला ने मौलाना तौकीर रजा को बताया बुद्धिहीन,कहा सनातन धर्म सभी को साथ लेकर चलने वाला धर्म,

यूपी के कौशाम्बी जिले के भरवारी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुचे भाजपा के राज्यसभा सदस्य एवं पूर्व वित्तराज्य मंत्री भारत सरकार शिव प्रताप शुक्ला ने इत्तेहाद ए मिल्लत काउंसिल के प्रमुख मौलाना तौकीर रज़ा के विवादित बयान पर पलट वार करते हुए कहा कि तौकीर रज़ा बुद्धि हीन है और बुद्धिहीन लोगो के बारे में ज़्यादा कुछ कहा नही जा सकता है। अग्निपथ पर हो रहे बवाल पर बोले कि विपक्ष युवाओ को बरगला रहा है।

भरवारी कस्बे में परशुराम सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित संगोष्ठी में राज्यसभा सदस्य, मुख्य सचेतक भाजपा राज्यसभा/पूर्व वित्तराज्यमंत्री भारत सरकार शिव प्रताप शुक्ल मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे। राष्ट्र के पुनर्निर्माण में सनातन धर्म की भूमिका विषय पर आयोजित संगोष्ठी में बोलते हुए उन्होंने कहा कि धर्म वही है जो दूसरों का हित करे। उन्होंने कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए कहा की पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा था कि इस देश के संसाधनों पर पहला हक़ मुसलमानों का है। हमने कहा कहे को है भाई, जो इस देश मे आते है, और आक्रमण करते है। सोमनाथ जैसे पवित्र स्थल को तोड़ देते है। वो इस देश मे पहले संसाधनों पर अधिकार जगाएंगे। नरेंद्र मोदी आते है तो राम मंदिर बनने लगता है। काशी विश्वनाथ भी पूरा हो जाता है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब कोई जनकल्याणकारी योजना लाते है तो हिन्दू में भी बाटते है, मुसलमान, ईसाई में भी बांटेगे। जो भी गरीब है उसमें बांटेगे। उन्होंने तो नही कहा कि किसका अधिकार पहले है। इस देश मे जाती मुगलों के टाइम में शुरू हुई। पहले तो सनातन धर्म ही था।

इत्तेहाद ए मिल्लत कौंसिल के प्रमुख मौलाना तौकीर रज़ा ने बरेली में विरोध प्रदर्शन के दौरान एक बयान दिया था कि अगर इस्लाम को समझना है तो कलमा पढ़कर मोदी व शाह मुसलमान बन जाए। इस पर पलटवार करते हुए शिव प्रताप शुक्ला ने कहा कि जिसको यह न मालूम हो कि हिन्दू क्या होता है और मुसलमान क्या होता है। वह ही इस बात को कहे सकता है। हिन्दू धर्म मे सभी के सुखों की कल्पना की है। न हिन्दू बना है न मुसलमान बन है। हम जीवन पद्दति लेकर चलते है। एक विचार धारा लेकर चलते है। प्रधानमंत्री जी ने भी कहा हम जो गरीब कल्याण योजना दे रहे है। वो हिन्दू के लिए भी दे रहे है मुसलमान के लिए भी दे रहे है। तौकीर रज़ा जैसे बुद्ध हीन लोगो के बारे में कुछ ज़्यादा नही कहा जा सकता है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor