भारत जोड़ो यात्रा अभियान में शामिल होने गाजियाबाद के लिए रवाना हुए कौशाम्बी के सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता

कौशाम्बी,

भारत जोड़ो यात्रा अभियान में शामिल होने गाजियाबाद के लिए रवाना हुए कौशाम्बी के सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता,

कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए कौशाम्बी जिले से बस द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ता गाजियाबाद के लिए रवाना हो गए।कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरुण विद्यार्थी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता मंझनपुर मुख्यालय से बस द्वारा रवाना हुए।

कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए कौशाम्बी जिले के कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता पार्टी जिलाध्यक्ष अरुण विद्यार्थी के नेतृत्व में गाजियाबाद रवाना हो गए है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरुण विद्यार्थी ने बताया कि राहुल गांधी देश में भ्रष्टाचार,गरीबी ,महंगाई जैसी समस्याओं को लेकर कन्याकुमारी से लगभग 35000 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर रहे है।राहुल गांधी गाजियाबाद पहुंचने वाले है, उनके साथ यात्रा में शामिल होने के लिए कौशाम्बी से सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता गाजियाबाद के लिए रवाना हो रहे है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor