कौशाम्बी,
पिछड़ा आरक्षण पर सपा ने भाजपा को घेरा: सपा कार्यकर्त्ता सम्मलेन में सपा महासचिव ने बताई भाजपा सरकार की नाकामी,
यूपी के कौशाम्बी समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने रविवार को मेड़रहा गांव में सम्मेलन आयोजित किया।कार्यकर्ताओ के सम्मलेन में निकाय चुनाव में पिछड़ा वर्ग आरक्षण का मुद्दा बड़ी चर्चा का विषय रहा। इस दौरान सपा के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज ने आरक्षण मुद्दे को भाजपा सरकार की नाकामी बताया। उन्होंने स्पस्ट कहा कि भाजपा के सरकार में होने के बाद भी आयोग बना कर आरक्षण नहीं दिला पा रही है। अब कोर्ट के आदेश के बाद सरकार को वही काम करना पड़ रहा है। जो उसे पहले खुद से कर लेना चाहिए था।








