दलितों के खिलाफ अन्याय कांग्रेस नहीं करेगी बर्दास्त:राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल

कौशाम्बी,

दलितों के खिलाफ अन्याय कांग्रेस नहीं करेगी बर्दास्त:राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल,

यूपी के कौशाम्बी जिले के मोहिद्दीनपुर गांव में हुए तिहरे हत्याकांड पर सोमवार को कांग्रेस पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देश पर राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल के नेतृत्व में मोहिद्दीनपुर गांव पहुंचा और पीड़ित परिवार से मुलाकात की।

प्रदीप नरवाल ने कहा कि जिस तरह से ये जघन्य अपराध हुआ है ये सिर्फ एक परिवार के खिलाफ नहीं बल्कि पूरे दलित समाज के खिलाफ अपराध है और कांग्रेस इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी और पूरे प्रदेश में इसके खिलाफ लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में जिस तरह से दलितों के खिलाफ अपराध बढ़ा है और अपराध के बाद न्याय न मिलना इस बात का परिचायक है कि सरकार द्वारा पूरे दलित समाज का मनोबल गिराया जा रहा है और स्मांतवादियों का मनोबल इससे बढ़ता जा रहा है, जिससे प्रदेश में लगातार दलितों के खिलाफ अपराध बढ़ रहा है और सरकार दलितों के मुद्दों पर आंख बंद कर बैठी हुई है।

उन्होंने पुलिस प्रशासन पर भी गंभीर सवाल खड़े किए और कहा कि हत्याकांड के बाद अभी तक सारे आरोपियों को नहीं पकड़ा गया और न ही परिवार के लोगों को सुरक्षा दी गई बल्कि डेलिगेसन के परिवार से मिलते वक्त ही आरोपी पक्ष के लोग व्यवधान डालते रहे, जिससे प्रशासन कि मंशा पर गंभीर प्रश्न खड़े होते हैं। उन्होंने आगे कहा कि अभी तक विभाग पर किसी भी तरह कि प्रशासनिक कार्यवाही न होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

प्रदीप नरवाल ने कहा कि अगर आरोपियों कि गिरफ्तारी नहीं होती और परिवार कि मांगें न मानी गई तो कांग्रेस पार्टी पूरे प्रदेश में इस घटना के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेगी और लखनऊ में घेराव करेगी।

प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से एससी एसटी चेयरमैन आलोक पासी, प्रदेश संगठन सचिव अनिल यादव, जिला अध्यक्ष अरुण सरोज विधार्थी, सुशील पासी, राघवेंद्र सिंह, निक्लेश सरोज, विवेकानंद, राम किशन पटेल, तमजीद अहमद, मो शाहिद सिद्दीकी, संतोष कटई, हांजला उस्मानी, राजेश राकेश, मनोज पासी, राज बहादुर चौधरी,भारत गौतम,अन्नू पासवान, सैंकड़ों कांग्रेसी मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor