डबल इंजन की भाजपा सरकार जनता के उत्तम विकास के लिए दृढ़ संकल्पित: धर्मराज मौर्य

कौशाम्बी,

डबल इंजन की भाजपा सरकार जनता के उत्तम विकास के लिए दृढ़ संकल्पित: धर्मराज मौर्य,

यूपी के कौशाम्बी जिले के विधानसभा सिराथू के सांगठनिक मण्डल अजुहा में गांव चलो वार्ड चलो अभियान के तहत जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को विस्तार से बताया।

विधानसभा सिराथू के ग्रामपंचायत कोरियो में जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने गांव चलो वार्ड चलो अभियान के निमित्त स्वच्छता कार्यक्रम, बूथ समिति की बैठक,लाभार्थी संपर्क, सामाजिक समीकरण, शोभा यात्रा का कार्यक्रम सम्पन्न कराया व उपस्थिति कार्यकर्ताओं,आम जनमानस को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार व राज्य सरकार ने गरीबों को सस्ती और सुलभ चिकित्सा प्रदान करने के लिए प्रयास किए गए हैं गत साढ़े चार वर्षों में 1085 जरूरी दवाओं के दाम घटाए गए हैं ,जिससे गरीबों के सालाना खर्च में कमी आई है तथा भाजपा की सरकार ने गरीबों को 04 करोड़ पक्के घर बनाकर दिए है, इसके अलावा अतिरिक्त जानकारियों के आधार पर 03 करोड़ और घर बनाने की योजना है, आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीब परिवारों को स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान किया जा रहा है जिससे उन्हें महंगे इलाज के खर्च से बचाया जा सके और भाजपा की सरकार ने गरीब कल्याण के लिए कई प्रस्ताव लागू किए हैं, जिनका उद्देश्य गरीबों के जीवन में सुधार लाना है ऐसी तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं को विस्तार से बताया

इस मौके पर किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह,जिला मंत्री राघवेंद्र सिंह, मण्डल अध्यक्ष प्रशांत केसरवानी, मुकेश कुमार मौर्य, पूर्व मण्डल अध्यक्ष सर्वदमन चौधरी, शैलेन्द्र सिंह, हीरा लाल मौर्य,व बूथ अध्यक्ष, कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor