कौशाम्बी,
अनिल जयहिंद के कांग्रेस पार्टी के OBC विभाग का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से सामाजिक न्याय के मुद्दे का होगा विस्तार: तमजीद अहमद,
कांग्रेस पार्टी ने वरिष्ठ नेता और राहुल गाँधी के करीबी अनिल जयहिंद को कांग्रेस पार्टी के OBC विभाग का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया है। उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से कौशाम्बी में कांग्रेस के लोगों ने हर्ष जताया है।
अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के सदस्य तमजीद अहमद ने कहा कि अनिल जयहिंद के OBC विभाग का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से पिछड़े, शोषित, वंचित दलित मुसलमानों , पसमांदा समाज मे बेहद सकारात्मक संदेश गया है। अनिल जयहिंद का पूरा राजनीतिक संघर्ष सामाजिक न्याय कि लड़ाई में गया है और पिछले दो सालों से वह लगातार राहुल गाँधी के संविधान सम्मेलन प्रोग्राम को कोआरडिनेट कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय, और सबको न्याय देने कि लड़ाई को और विस्तार दिया जायेगा और घर घर तक कांग्रेस पार्टी के सामाजिक न्याय के विचार को पहुँचाया जायेगा।
इस मौके पर वरिष्ठ नेता मो शाहिद सिद्दीकी, पूर्व जिला अध्यक्ष अरुण विधार्थी, सर्यवंत पटेल, जिला चेयरमैन सरवर आलम, अमित साहू, नदीम अहमद, बृजेन्द्र पटेल, नदीम अहमद, मकसूद कुरैशी,नजमुल हसन, वसीम तुर्क आदि लोगों ने बधाई दी।