कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन एवं संविधान बचाओ अभियान के तहत प्रयागराज जोन के पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न,संगठन के विस्तार पर हुई चर्चा

कौशाम्बी,

कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन एवं संविधान बचाओ अभियान के तहत प्रयागराज जोन के पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न,संगठन के विस्तार पर हुई चर्चा,

यूपी के कौशाम्बी जिले में कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन एवं संविधान बचाओ अभियान के तहत प्रयागराज जोन के जिलाध्यक्ष,महामंत्री,संयोजक समेत सभी पदाधिकारियों की एक बैठक कोखराज के एक होटल में सम्पन्न हुई,बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री राजेश तिवारी शामिल हुए।

बैठक में कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संगठन के विस्तार किए जाने पर चर्चा की,इस दौरान कौशाम्बी जिलें के पूर्व जिलाध्यक्ष नुसरत सलमान सरवर ने पुनः पार्टी ज्वाइन की और कांग्रेस पार्टी के लिए काम करने का संकल्प लिया।

मुख्य अतिथि के रूप में बैठक में शामिल होने आए छत्तीसगढ़ के पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी ने बताया कि पार्टी का 100 दिन का संगठन सृजन अभियान चलाया जा रहा है,जिसके तहत आज प्रयागराज जोन के जिलाध्यक्ष एवं नव नियुक्त संयोजको की बैठक की गई है,जिसमे संगठन के विस्तार पर चर्चा की गई है।इस बैठक में जिला कमेटी से लेकर बूथ स्तर तक के लोगो के साथ समीक्षा बैठक कर संगठन के सृजन का कार्य किया जा रहा है।

इस दौरान पार्टी के कौशाम्बी जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय,पूर्व विधायक विजय प्रकाश,प्रयागराज जोन के सभी जिलाध्यक्ष,महामंत्री,प्रतापगढ़,अमेठी,सुल्तानपुर के जिलाध्यक्ष एवं महामंत्री और संयोजक समेत तमाम कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor