लोहदा कांड में पीड़ित मासूम के परिजनों के साथ खड़ी होगी कांग्रेस,प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी मनोज यादव के निर्देश पर कांग्रेस का एक डेलिगेशन पाल परिवार से करेगा मुलाकात

कौशाम्बी,

लोहदा कांड में पीड़ित मासूम के परिजनों के साथ खड़ी होगी कांग्रेस,प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी मनोज यादव के निर्देश पर कांग्रेस का एक डेलिगेशन पाल परिवार से करेगा मुलाकात,

यूपी के कौशाम्बी जिले के बहुचर्चित लोहदा कांड में पीड़ित मासूम के परिजनों के साथ अब कांग्रेस खड़ी होगी,ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिले जयहिंद के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी कांग्रेस पार्टी एवं सदस्य, अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी मनोज यादव सहित कांग्रेस पार्टी का एक डेलिगेशन आज पाल परिवार से मुलाकात करेगा और उन्हें न्याय दिलाने का प्रयास करेगा।

प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी कांग्रेस पार्टी एवं सदस्य, अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी मनोज यादव ने एक पत्र जारी कर कहा कि जनपद कौशाम्बी के थाना सैनी अंतर्गत पाल समाज की 08 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना संज्ञान में आया है, कांग्रेस नेताओं का एक डेलीगेशन 09 जून को दोपहर में 2 बजे कौशाम्बी जाकर पीड़ित पिछड़े वर्ग के परिवार से मिलकर न्याय के पक्ष में आवाज उठाएगा।

डेलिगेशन में मनोज यादव, विनोद पाल, जे. पी. पाल,प्रेम नारायण पाल, संकल्प पटेल, तमजीद अहमद, अरूण विद्यार्थी, राजकुमार यादव एवं मोहित पाल शामिल होंगे।

उक्त जानकारी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता तंजीद अहमद ने दी।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor