लोकतंत्र की हत्या कर रही है भाजपा,झूठ फरेबी सरकार के खिलाफ कांग्रेस जल्द खोलेगी मोर्चा:विजय प्रकाश

कौशाम्बी,

लोकतंत्र की हत्या कर रही है भाजपा,झूठ फरेबी सरकार के खिलाफ कांग्रेस जल्द खोलेगी मोर्चा:विजय प्रकाश,

यूपी के कौशाम्बी जिले में चायल विधानसभा क्षेत्र के महंगांव में कांग्रेस पार्टी जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय की अध्यक्षता में पार्टी की एक बैठक आयोजित हुई,बैठक में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार के द्वारा जिस तरीके से लोकतंत्र की हत्या की जा रही है और वोट बैंक की चोरी चुनाव आयोग के संरक्षण में किया जा रहा है।

इस दौरान नेताओं ने कहा कि प्रोजेक्टर लगाकर जनता के बीच में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने जिस तरीके से भाजपा सरकार का दोहरा चरित्र दिखाया है,यह भाजपा सरकार की नाकामी को दर्शाता है,SIR खुलासे की वीडियो दिखाकर जनता तक कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी की आवाज को दिखाया गया।इस दौरान जोनल कोऑर्डिनेटर पूर्व विधायक विजय प्रकाश उपस्थित रहे।

इस मौके पर बोलते हुए जोनल कोऑर्डिनेटर विजय प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ब्लॉक और मंडल तक जिले में विस्तार करेगी और इस झूठ फरेबी सरकार के खिलाफ एक मोर्चा जल्द ही खोला जाएगा।

जिला अध्यक्ष गौरव पांडे ने कहा कि यह सरकार केवल जनता को गुमराह कर रही है, जिस तरीके से वोट बैंक की चोरी की जा रही है चुनाव आयोग के संरक्षण में या बहुत ही निंदनीय है मैं इसकी गौर निंदा करता हूं।

पूर्व जिला अध्यक्ष नुसरत सलमान सरवर ने का सभा को संबोधित करते हुए सभी का आभार प्रकट किया और सभी से आग्रह किया कि राहुल गांधी के साथ चलिए और इस लड़ाई में राहुल गांधी के साथ खड़े रहे।

कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष नुसरत सलमान सरवर ने किया,कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस की (NSUI )के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित द्विवेदी आजाद ने किया।

बैठक में कौशाम्बी कोऑर्डिनेटर राजेश साहनी, ज़िला उपाध्यक्ष मोहम्मद अकरम ज़का, पूर्व प्रदेश सचिव राम बहादुर त्रिपाठी,मुस्ताक अहमद, मोईनुद्दीन , मोहम्मद काशिफ, उमेर, महबूब, तनवीर, सावित्री पासी, रेखा रैदास, पूनम, सुनीता, सलीम, जिशान, शाहिद अली , सारिक अहमद,नगर उपाध्यक्ष जमशेद अहमद,नगर प्रवक्ता अफ़कार अहमद,सलूक, रमेश अग्रहरी, जीवन सिंह, एवं महागाव गांव के लगभग सैकड़ो की संख्या में गांव के सम्मानित लोग उपस्थित रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor