आम लोगों को कांग्रेस विचारधारा से जोड़ने का काम करेगा जय भारत महासंपर्क अभियान:अरूण विद्यार्थी

कौशाम्बी

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार “लल्लू” के आवाहन पर स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ को धूमधाम मानने का निर्णय लिया है। स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ पार्टी के नेता, पदाधिकारी व कार्यकर्ता कौशाम्बी जिले की सभी 81 न्याय पंचायत, नगर पंचायत व नगर पालिका परिषदों पर कार्यक्रम “जय भारत महासंपर्क अभियान” का आयोजन करेंगे। इस दौरान न्याय पंचायत स्तर पर पहुंचे नेता 75 घंटे यानी कि तीन दिनों तक उसी न्याय पंचायत की ग्राम सभा में निवास करते हुए कार्यक्रमों को करेंगे। उक्त बातें बुधवार को मुख्यालय में प्रेस वार्ता करते हुए जिला अध्यक्ष अरुण विद्यार्थी ने कहीं।इन कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष अरुण विद्यार्थी ने बताया कि पहले दिवस में पार्टी नेता मैं गांव में घर-घर दरवाजे में जाकर अपना परिचय देंगे। इसके साथ चिन्हित परिवार के साथ भोजन शाम को गांव के लोगों के साथ खेती किसानी गांव समाज की चर्चा और समस्याओं पर बात करते हुए गांव में ही एक चौपाल का आयोजन करेंगे।

दूसरे दिन पार्टी के नेतागण स्कूल पंचायत भवन एवं धार्मिक स्थलों पर प्रभातफेरी निकालेंगे और श्रमदान करेंगे। इसी दिन राजीव गांधी सम्मान समारोह का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमें पार्टी का नेता गण स्वतंत्रा सेनानी सेनानी परिवारों, सैनिक परिवारों, सफाई कर्मियों, रसोईया, आशा बहू, शिक्षामित्र के परिवार को स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान करेंगे। इस अवसर पर समय तो सभी लोग संविधान की शपथ भी लेंगे।

तीसरे दिन तयशुदा गांव में चिन्हित परिवारों के यहां भोजन मेरा गांव मेरा देश संवाद के बाद पार्टी नेता गण विदा लेंगे। इस मौके पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि इस अभियान से लोगों को स्वतंत्रता संग्राम में देश के वीर जवानों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की वीरता और उसके लिए किए गए संघर्ष को याद दिलाया जाएगा। इस कार्यक्रम का मूल मकसद देश के लोकतंत्र को मजबूत बनाए रखने के लिए आम लोगों में लोकतांत्रिक प्रणाली की सोच और समझ विकसित करना भी है। इस मौके पर प्रमुख रूप से शाहिद सिद्दीकी, देव कुमार सोनकर, वेद प्रकाश पांडे सत्यार्थी, तमजीद अहमद, भारत गौतम, जितेंद्र शर्मा, कमलाकांत, विनय पासी आदि रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor