कांग्रेस की दिल्ली में आयोजित महारैली में गौरव पाण्डेय के साथ शामिल हुए कौशाम्बी के कांग्रेस कार्यकर्ता

कौशाम्बी:कांग्रेस की दिल्ली में आयोजित महारैली में गौरव पाण्डेय के साथ शामिल हुए कौशाम्बी के कांग्रेस कार्यकर्ता,

यूपी के कौशाम्बी जिले से दिल्ली के रामलीला मैदान में SIR के सन्दर्भ में आयोजित महारैली में कांग्रेस पार्टी जिला अध्यक्ष गौरव पाण्डेय व जिला संयोजक राजेश साहनी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए।

कांग्रेस पार्टी के द्वारा दिल्ली में आयोजित विशाल महारैली SIR और वोट चोरी के खिलाफ आयोजित थी, जिसमें जिलाध्यक्ष कांग्रेस गौरव पाण्डेय ने कहा कि भाजपा लगातार वोट चोरी करके सत्ता में बनी हुई है,विगत कई प्रदेशों में बीजेपी ने लोगों के वोट चोरी करके सत्ता हासिल की यह लोकतंत्र की हत्या है, बीजेपी चुनाव आयोग के साथ मिल कर वोट चोरी कर रही है यह अनैतिक और अलोकतांत्रिक है, हम जननायक राहुल गांधी के वोट चोरी के इस लड़ाई में उनके साथ है।

जिला संयोजक राजेश साहनी ने कहा कि देश में ठगो की सरकार चल रही है जो लोगों की वोट चोरी कर उनका नैतिक अधिकार छीन रही है जिसे हम कांग्रेस के सिपाही यह कत्तई नहीं होने देंगे।

इस रैली में प्रमुख रूप से शामिल होने वालों में पूर्व प्रदेश सचिव रामबहादुर त्रिपाठी,जिला उपाध्यक्ष उदय यादव,जिला महासचिव श्याम सिंह भदौरिया सोसल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय,नगर अध्यक्ष चरवा निक्की पाण्डेय,शशि मिश्रा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor