कौशाम्बी: मोदी-ट्रंप ट्रेड डील के विरोध में आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन,राज्यपाल को संबोधित सौंपा ज्ञापन,
यूपी के कौशाम्बी जिला मुख्यालय मंझनपुर में आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं ने प्रांतीय सचिव काशी प्रांत के नेतृत्व में शनिवार को मोदी-ट्रंप ट्रेड डील के विरोध में प्रदर्शन किया,इस दौरान राज्यपाल को संबोधित एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
आम आदमी पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने डायट मैदान में प्रदर्शन किया। इस दौरान आप कार्यकर्ताओं ने एक पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया, जिस पर “ट्रंप डांट रहा है मोदी घुटने टेक कर बैठा है” लिखा हुआ था, लेकर कार्यकर्ता डायट मैदान पहुंचे और प्रदर्शन के पश्चात राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम मंझनपुर आकाश सिंह को सौंपा।
ज्ञापन की प्रमुख मांगें:
ज्ञापन में मांग की गई है कि इस ट्रेड डील को तत्काल निरस्त किया जाए क्योंकि यह भारतीय किसानों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और आम नागरिकों के हितों के खिलाफ है।
आम आदमी पार्टी का आरोप है कि डील की शर्तों को लेकर न तो संसद में चर्चा की गई और न ही जनता को विश्वास में लिया गया।
इससे अमेरिका भारतीय उत्पादों पर 18% टैक्स लगाएगा, जबकि भारत अमेरिकी उत्पादों पर शून्य शुल्क (0% tariff) रखेगा, जिससे स्थानीय बाजार में सस्ते विदेशी उत्पादों की बाढ़ आ जाएगी।
इसके साथ ही ज्ञापन में अडानी समूह के विरुद्ध चल रही अंतरराष्ट्रीय जांच और प्रधानमंत्री का नाम ‘एप्स्टीन प्रकरण’ से जोड़े जाने जैसी बातों का उल्लेख करते हुए इस डील की प्राथमिकताओं पर सवाल उठाए गए हैं।
इस दौरान मो० असद काशी (प्रांतीय सचिव, काशी प्रांत), इलियास खान (जिला अध्यक्ष, कौशाम्बी), अर्चना गौतम, राम लखन मौर्य, श्रेया सिंह , आफरोज बेगम सहित तमाम लोग मौजूद रहे।








