कौशाम्बी: सुदृढ़,सशक्त,समृद्ध,समर्थ एवं स्वावलंबी भारत के निर्माण हेतु निरंतर सक्रिय है भाजपा – धर्मराज मौर्य,
यूपी के कौशाम्बी में भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में 06 अप्रैल पार्टी स्थापना दिवस को लेकर आयोजित जिला कार्यशाला को जिला प्रभारी अवधेश चंद्र गुप्ता,जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने संबोधित किया।
जिला कार्यशाला को जिला प्रभारी अवधेश चंद्र गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा कि 06 अप्रैल पार्टी स्थापना दिवस के मौके पर जिला कार्यालय एवं मण्डल के कार्यालयों पर पार्टी ध्वज फहराना है एवं मिष्ठान वितरण कर पार्टी की विकास यात्रा पर उद्बोधन करना है।
उन्होंने कहा कि यह हम सभी के लिए अत्यंत हर्ष एवं गर्व का विषय है कि विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस 06 अप्रैल को है, देश के कोने कोने से करोड़ों कार्यकर्ता पार्टी के स्थापना दिवस को प्रत्येक वर्ष हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं तथा सेवा भाव के साथ राष्ट्र प्रथम के मूलमंत्र को अपनाते हुए कार्य करने का संकल्प लेते हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास सबका प्रयास के मंत्र के साथ काम कर रही है, हमारा समर्पण है मां भारती को,हमारा समर्पण है देश को ,कोटि- कोटि जनों को,हमारा समर्पण है देश के संविधान को, आज भाजपा विकास का पर्याय है,विश्वास का पर्याय है,नए विचार का पर्याय है और देश के विजय का पर्याय है, भाजपा की कार्यशैली सर्वसमावेशी है, सर्वस्पर्शी है,सर्वजन का हित करने वाली है ।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक दल नहीं विचार है जिसका ध्येय राष्ट्र निर्माण एवं जनकल्याण है।भाजपा मतलब मिशन,भाजपा मतलब समाज सेवा,भाजपा मतलब समाज का सशक्तिकरण,भाजपा मतलब नए भारत का निर्माण भाजपा की राजनीति केवल सत्ता प्राप्त करने का साधन नहीं है। समाज को अपेक्षित दिशा में प्रगति पथ पर ले जाना भी उसका कार्य है। इसके लिए संगत दृष्टिकोण की आवश्यकता होती है,जो संगत विचारधारा से प्राप्त होता है। आज भारत के सभी राजनैतिक दल विचारधारा शून्यता के शिकार हैं।
इस मौके पर जिला प्रवासी प्रतापगढ़ के पूर्व जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्रा,कार्यक्रम संयोजक व जिला महामंत्री राकेश पाण्डेय,सह संयोजक व जिला उपाध्यक्ष कमलेश निषाद,भास्कर सिंह,कॉपरेटिव अध्यक्ष शिवमोहन मौर्य,नगर पालिका अध्यक्ष मंझनपुर वीरेंद्र सरोज फौजी,चेयरमैन अजुहा शांति कुशवाहा, डीसीएफ चेयरमैन चंद्र दत्त शुक्ल सहित जिला पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि,मण्डल अध्यक्ष,मण्डल प्रभारीगण,मोर्चा जिलाध्यक्ष,कार्यकर्ता उपस्थित रहें।








