प्रयागराज: युवाओं की आवाज से घबरा रही भाजपा सरकार इसलिए कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित छात्रों की गूंज कार्यक्रम को प्रशासन ने नहीं दिया परमीशन:अंकुश,
यूपी के प्रयागराज में आयोजित होने वाला “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम लोकतांत्रिक संवाद का एक मंच था, जहाँ छात्रों की समस्याओं, शिक्षा, रोजगार और युवाओं के भविष्य पर चर्चा होनी थी। लेकिन भाजपा सरकार द्वारा इस कार्यक्रम को अनुमति न देना यह दर्शाता है कि वह युवाओं की आवाज़ से घबरा रही है।
यूथ कांग्रेस के सोशल मीडिया प्रभारी और जिला संयोजक अंकुश सिंह ने कहा लोकतंत्र में विचारों का आदान-प्रदान, शांतिपूर्ण कार्यक्रम और अपनी बात रखने का अधिकार प्रत्येक नागरिक को संविधान द्वारा प्राप्त है। यदि छात्रों के मुद्दों पर होने वाले कार्यक्रमों को भी रोका जाएगा, तो यह लोक तांत्रिक मूल्यों पर गंभीर प्रश्न खड़े करता है।हम मानते हैं कि असहमति लोकतंत्र की ताकत होती है, कमजोरी नहीं। सरकार को संवाद से नहीं, बल्कि जनता के सवालों का जवाब देकर अपना पक्ष रखना चाहिए। कार्यक्रम को अनुमति न देना युवाओं की आवाज़ को दबाने का प्रयास प्रतीत होता है।
कांग्रेस नेता अंकुश सिंह ने कहा हम प्रशासन और सरकार से आग्रह करते हैं कि लोकतांत्रिक अधिकारों का सम्मान करते हुए शांतिपूर्ण कार्यक्रमों के आयोजन में अनावश्यक बाधाएँ न उत्पन्न करें तथा युवाओं को अपनी बात रखने का अवसर दें।








