कांग्रेस पार्टी जिला अध्यक्ष चयन की प्रक्रिया शुरू,केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में पहुंचे छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री शिव कुमार दहरिया ने ली संगठन की बैठक

कौशाम्बी: कांग्रेस पार्टी जिला अध्यक्ष चयन की प्रक्रिया शुरू,केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में पहुंचे छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री शिव कुमार दहरिया ने ली संगठन की बैठक,

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश में संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत नए जिला अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है।

इसी क्रम में कौशाम्बी जिले के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के पूर्व मंत्री शिव कुमार दहरिया को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

केंद्रीय पर्यवेक्षक एवं छत्तीसगढ़ सरकार के पूर्व मंत्री शिव कुमार दहरिया ने जिले में संगठन के पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से संवाद कर जिला अध्यक्ष चयन की प्रक्रिया शुरू की।केंद्रीय पर्यवेक्षक के सहयोग हेतु प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मंजु संत, मनिंदर मिश्रा एवं रज्जन दूबे को प्रदेश पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया है।

यह सभी लोग जिले के तीनों तहसीलों,आठ ब्लाकों और बूथ स्तर तक के पदाधिकारियों से मिलेंगे और जिलाध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया को संपन्न कराएंगे और उसे शीर्ष नेतृत्व को भेज देंगे।जहा से शीर्ष नेतृत्व निर्णय लेकर जिलाध्यक्ष का चयन किया जाएगा जो आन वाले चुनावों में कांग्रेस पार्टी के लिए संजीवनी का कार्य करेगा।

इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय, पूर्व प्रदेश सचिव रामबहादुर त्रिपाठी, सोसल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय, नगर अध्यक्ष चरवा निक्की पाण्डेय,पप्पू मिश्रा,दीपक पांडेय,हेमंत सरोज सहित तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor