राष्ट्रवाद के नाम पर अब जनता बीजेपी के झांसे में आने वाली नही:इंद्रजीत सरोज

कौशाम्बी,

राष्ट्रवाद के नाम पर अब जनता बीजेपी के झांसे में आने वाली नही:इंद्रजीत सरोज,

सिराथू विधानसभा के सयारा मैदान में सोमवार को समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। कार्यकर्ता सम्मेलन के मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री इंद्रजीत सरोज के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। उपस्थित जनसमूह को देखकर गदगद हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री ने हाथ उठाकर जनता का अभिवादन किया। मंच संभालते हुए वह सत्तासीन पार्टी पर हमलावर हो गए।उन्होंने कहा कि भाजपा मय होने के बाद भी कौशाम्बी जिले में विकास नाम की कोई चीज नहीं है। डिप्टी सीएम को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यहां तो दिया तले अंधेरा है। डिप्टी सीएम ने अपना विकास करने का काम किया है। वह जिले की सड़कों का गड्ढा नहीं भरवा पाए। बल्कि हमारे नाम का पत्थर तोड़ कर अपने नाम का लगवा दिया। डिप्टी सीएम ना तो रिश्तेदारों और ना ही क्षेत्रीय लोगों को नौकरी दे सके। यदि कुछ दिया है तो आवारा जानवरों को हांकने की नौकरी दी है। उन्होंने कहा कि यदि सपा की सरकार बनी तो कमासिन से लेकर बेनीराम कटरा तक फोरलेन बनेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में कहा कि मोदी जी की कथनी एवं करनी में बहुत फर्क नहीं है। उन्होंने कहा था कि देश में दो करोड़ एवं यूपी में 70 लाख बेरोजगारों को नौकरी देंगे। लेकिन वह तो सरकारी विभागों को ही बेच रहे हैं। एक दिन ऐसा आएगा कि वह देश बेच कर चले जाएंगे। मोदी जी पूजीपतियों के हैं, गरीबों के नहीं हैं। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष दया शंकर यादव, पूर्व विधायक आसिफ जाफरी, कैलाश चंद केसरवानी, आनंद मोहन सिंह पटेल, कड़ा ब्लाक प्रमुख अनुज सिंह सहित तमाम कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor