डिप्टी सीएम के पास जुबान है, कुछ भी बोल सकते हैं, जनता तय करेगी किसकी बनेगी सरकार:पूर्व मंत्री

कौशाम्बी,

डिप्टी सीएम के पास जुबान है, कुछ भी बोल सकते हैं, जनता तय करेगी किसकी बनेगी सरकार:पूर्व मंत्री,

यूपी के कौशांबी में सिराथू विधानसभा के सयारा मैदान में बहुजन समाज पार्टी का एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यकर्ता सम्मेलन में बसपा सरकार के पूर्व राज्य मंत्री एवं प्रयागराज मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी अशोक गौतम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि तमाम दल के लोग आपके बीच में आकर गुमराह करने का काम करेंगे। इतना ही नहीं प्रलोभन देकर वोट लेने का भी काम करेंगे। ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि किसान, मजदूर, नौजवान भाजपा के झांसे में आकर बहक गया था। भाजपा सरकार में देश में निजीकरण की व्यवस्था लागू हो गई है। अब यूपी में चुनाव आ गया है तो भाजपा को लगने लगा कि अब सरकार जाने वाली है। इसीलिए मोदी जी ने किसान कानून वापस करने की घोषणा की है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के सपा, बसपा एवं कांग्रेस को फेल बताकर, अगली दफा भी भाजपा की सरकार प्रदेश में बनेगी के बयान पर पत्रकारों ने सवाल किया तो उन्होंने कहा कि यह डिप्टी सीएम का बड़बोला पन है। उनके पास जुबान है, वह कुछ भी बोल सकते हैं। बहन जी के कानून के राज्य को हर व्यक्ति महसूस कर रहा है। इस चुनाव में जनता तय करेगी, किसकी सरकार बनेगी। इस दौरान उन्होंने सिराथू विधानसभा से संतोष त्रिपाठी को 2022 के लिए प्रभारी घोषित किया।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor