चरवा ईओ के खिलाफ लामबंद हुए भारतीय किसान मजदूर सयुक्त यूनियान के कार्यकर्ता,एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

कौशाम्बी,

चरवा ईओ के खिलाफ लामबंद हुए भारतीय किसान मजदूर सयुक्त यूनियान के कार्यकर्ता,एसडीएम को सौंपा ज्ञापन,

यूपी के कौशाम्बी जिले में भारतीय किसान मजदूर सयुक्त यूनियान के जिलाध्यक्ष नरेंद्र पांडेय की अगुवाई में सैकड़ो किसान नगर पंचायत कार्यलय चरवा में धरने पर बैठ गए, अधिशाषी अधिकारी चरवा के खिलाफ प्रदर्शन कर अपनी 11 सूत्रीय मांगो को लेकर उप जिला अधिकारी चायल को ज्ञापन दिया।

जिलाध्यक्ष नरेंद्र पांडेय ने बताया कि चरवा नगर पंचायत जब से बनी है, आज तक नया कार्य इन्टरलाकिंग नही हुआ साथ ही आज तक राशनकार्ड ऑनलाइन कराने के बाद भी राशन नही दिया जाता, वही वार्ड न 9 सरदार पटेल नगर में तालाबी रकबा से जेसीबी लगाकर मिट्टी का अवैध खनन किया जाता है ,साथ ही गौशाला में आवारा पशुओं को नही रक्खा जाता है ,जिससे किसानों की फसल नष्ट होती है, वही हैंडपंपो में भी ईओ चरवा की मिलीभगत से अपात्रो के यंहा लगवा दिया गया है ,जिससे गरीब किसान सिर्फ परेशान रहता है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor