राहुल गांधी के हिंदुओ पर बयान से आहत भाजपा युवा मोर्चा ने प्रदर्शन कर फूंका कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला

कौशाम्बी,

राहुल गांधी के हिंदुओ पर बयान से आहत भाजपा युवा मोर्चा ने प्रदर्शन कर फूंका कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला,

यूपी के कौशाम्बी जिला मुख्यालय पर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओ ने मंगलवार की शाम नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारी नेताओ ने मंझनपुर चौराहे पर नारेबाजी कर कांग्रेस नीतियों का विरोध किया। इस दौरान कांग्रेस नेता के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

सदन में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी ने हिंदुओ के लेकर की गई टिप्पणी ने बवाल मचा दिया है। सदन के बयान पर सड़क पर संग्राम मच गया। भाजपा युवा मोर्चा ने दर्जनों कार्यकर्ता ने मंझनपुर चौराहे पर एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान नेताओ ने राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष का पुतला फूंका गया। संगठन के लोगो ने राहुल गांधी मुर्दाबाद के बारे लगाए।

पूर्व ब्लाक प्रमुख जितेंद्र सोनकर ने बताया कि संगठन ने हिंदुओ की भावनाओ के आहत होने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फुक कर विरोध जताया। राहुल गांधी खुद हिंदू नही है। इसलिए वह इस तरह का बयान देकर हिंदू विरोधी ताकतों को मजबूत कर रहे है। विरोध कर उन्होंने उन्हें अगाह किया है कि वह अपने बयानों से बाज आ जाए। अन्यथा हिंदुओ के जागने पर परिणाम खतरनाक हो सकते है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor