मानदेय सहित कई अन्य मांगों को लेकर रसोइयों में किया प्रदर्शन,मुख्यमंत्री को संबोधित 5 सूत्रीय मांगों का सौंपा ज्ञापन

कौशाम्बी: मानदेय सहित कई अन्य मांगों को लेकर रसोइयों में किया प्रदर्शन,मुख्यमंत्री को संबोधित 5 सूत्रीय मांगों का सौंपा ज्ञापन,

यूपी के कौशाम्बी जिले में रसोइयों ने मानदेय वृद्धि समेत कई अन्य मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।सैकड़ो की संख्या में रसोइयों ने मंझनपुर के डायट मैदान से
कलेक्ट्रेट तक मार्च निकाला और अपनी मांगों को
लेकर आवाज उठाई। यह प्रदर्शन रसोइया कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष उमा शंकर सरोज के नेतृत्व में किया गया।

प्रदर्शन कर रहे रसोइया कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष उमा शंकर सरोज ने बताया कि जनपद में कुल 3400 रसोइयां कार्यरत हैं।रसोइयों की मुख्य मांग है कि उनका मासिक मानदेय 2 हजार से बढ़ाकर कम से कम 10,000 रुपये किया जाए।उन्होंने तर्क दिया कि बढ़ती महंगाई में वर्तमान मानदेय से परिवार का भरण-पोषण करना असंभव हो गया है। इसके अतिरिक्त, रसोइयों ने मांग की कि अन्य सरकारी कर्मचारियों की तरह उनका मानदेय भी
प्रत्येक माह की 1 से 7 तारीख के बीच उनके
व्यक्तिगत खातों में नियमित रूप से भुगतान किया
जाए। वर्तमान में उन्हें 4-5 माह के अंतराल पर
भुगतान मिलता है।रसोइयों ने यह भी शिकायत की कि स्कूल के शिक्षक और प्रधानाध्यापक उनसे अतिरिक्त काम लेते हैं।

इन सभी मांगों को लेकर प्रदर्शनकारी रसोइयों ने
एसडीएम सदर एसपी वर्मा को मुख्यमंत्री को संबोधित
एक ज्ञापन सौंपा।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor