कौशाम्बी: हजरत सैय्यद सलार हंस की मजार पर हुई घटना से धार्मिक भावनाएँ आहत होने,कानून-व्यवस्था प्रभावित करने एवं दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के लिए अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन,
यूपी के कौशाम्बी जिले में शहजादपुर स्थित हजरत सैय्यद सलार हंस की मजार पर हुई घटना से धार्मिक भावनाएँ आहत होने,कानून-व्यवस्था प्रभावित करने एवं दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के लिए अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया है,इस दौरान उन्होंने डीएम को संबोधित एक ज्ञापन SDM को सौंपा है।जिसमें उन्होंने अराजकतत्वों पर कार्रवाई के लिए गुहार लगाई है।
प्रदर्शनकारियों ने ज्ञापन में बताया कि कोखराज थाना क्षेत्र के शहजादपुर स्थित हजरत सैय्यद सलार हंस की मजार पर हुई कथित तोड़फोड़ एवं मारपीट की घटना से मुस्लिम समाज सहित बड़ी संख्या में नागरिकों की धार्मिक भावनाएँ गहराई से आहत हुई हैं। यह घटना जनपद के आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने का एक गंभीर प्रयास प्रतीत होती है।
उन्होंने दम से गुहार लगाई कि घटना में शामिल सभी दोषियों के चिन्हित विरुद्ध तत्काल FIR दर्ज कर कठोरं विधिक कार्रवाई की जाए। शांति एवं सांप्रदायिक सौहार्द भंग करने वाले अराजक तत्त्वों तथा उनके सहयोगियों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कदम उठाए जाएं। यदि कोई संगठन या समूह लगातार सामाजिक वैमनस्य, धार्मिक उन्माद अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है. तो उसके विरुद्ध विधि के अनुसार प्रतिबंधात्मक एवं दंडात्मक कार्यवाही हेतु सक्षम प्राधिकारी को संस्तुति की जाए। भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु संबंधित स्थल पर प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। ऐसे. संगठन जो इस तरह कार्य करते हैं उन संगठनों को प्रबंध किया जाए जनभावनाओं का सम्मान करते हुए इस प्रकरण में त्वरित, निष्पक्ष एवं कठोर कार्रवाई किया जाना न्याय, विधि के शासने तथा जनपद की शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अत्यंत आवश्यक है।
इस दौरान अली अहमद,दीपक पांडे,तक मोहम्मद,मोहम्मद शाहिद,अंकित द्विवेदी सहित दर्जनों अधिवक्ता मौजूद रहे।








