कौशाम्बी: दिल्ली में लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर लाठीचार्ज और आंसू गैस का प्रहार करना लोकतंत्र का दमन: अजय सोनी,
NEET की परीक्षा के पेपर लीक मामले में जंतर मंतर नई दिल्ली में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक ढंग से किए जा रहे मार्च और प्रदर्शन के दौरान युवा प्रदर्शनकारियों के ऊपर कायराना तरीके से किए गए लाठीचार्ज और आंसूगैस के प्रहार को लेकर समर्थ किसान पार्टी ने इसे लोकतंत्र का दमन बताया है, और कहा कि युवाओं की मांग जायज है।पार्टी ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है।
सिराथू ब्लॉक के ग्राम बंबूपुर में किसानो एवं युवाओं से वार्ता करते हुए पार्टी नेता अजय सोनी ने कहा कि जंतर मंतर पर कई दिनों से शांतिपूर्ण तरीके से शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों से सरकार की ओर से वार्ता के लिए कोई पहल न करना यह साबित करता है कि सरकार खुद को देश के लोगों से अपने को ऊपर मान रही है और देश के लोगों को नीचा दिखाने का काम कर रही है।
इसी के साथ अजय सोनी ने कहा कि 20 जुलाई सोमवार को लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण ढंग से संसद भवन घेराव के लिए मार्च और प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर कायराना तरीके से लाठीचार्ज और आंसू गैस का प्रहार करना लोकतंत्र का दमन है। इससे यह साबित होता है कि केंद्र सरकार देश के युवाओं की आवाज पुलिस की लाठी के दम पर दबाना चाहती है।
इसी के साथ अजय सोनी ने कहा कि अब जबकि देश का युवा जाग्रत हो गया है ऐसे मे इस जनविरोधी और युवा विरोधी सरकार को सत्ता से जाने का समय आ चुका है। जब इस देश के क्रांतिकारी लोगों ने ब्रिटिश हुकूमत को भगा कर दम लिया था तो भाजपा हुकूमत को सत्ता से बेदखल करके मानेगी।
आगे कहा कि केंद्र सरकार को चाहिए कि तत्काल शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर करे और प्रदर्शनकारियों समेत देश की जनता से माफी मांगे। देश की जनता को विश्वास में ले और देशहित मे काम करे अन्यथा देश की जनता अब और जुल्म बर्दाश्त नहीं करेगी।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मुन्नालाल तिवारी, रामेश्वर सिंह, प्रदीप सिंह, धर्मेंद्र सिंह, अनिल सिंह आदि मौजूद रहे।








