कौशाम्बी: सहारनपुर जा रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की गिरफ्तारी के विरोध में कौशाम्बी व प्रयागराज का संयुक्त धरना प्रदर्शन,
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में 100 साल पुरानी मस्जिद के ध्वस्तीकरण के विरोध में सहारनपुर जा रहे थे, इस दौरान उन्हें पुलिस द्वारा बल पूर्वक लखनऊ में ही गिरफ्तार कर लिया गया।
इसके विरोध कौशाम्बी कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय व प्रयागराज शहर अध्यक्ष फ़ुजैल हाशमी के नेतृत्व में सिविल लाइन्स में धरना दिया गया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने कहा कि हमारे प्रदेश अध्यक्ष सबके दुख सुख में शामिल होते हैं, इसी क्रम में वह सहारनपुर स्थित मस्जिद के ध्वस्तीकरण के विरोध में वहां पहुंच रहे थे, लेकिन उन्हें पुलिस प्रशासन द्वारा भाजपा सरकार के इशारे पर गिरफ्तार लिया गया। यह ध्वस्तीकरण “अत्यंत हृदयविदारक और शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि नफरत और विभाजन की ऐसी राजनीति देश के सामाजिक ताने-बाने और आपसी भाईचारे को कमजोर करता है।
इस दौरान कौशाम्बी कांग्रेस के प्रभारी राजेश साहनी ने कहा कि जहां 100 से अधिक वर्षों से नमाज पढ़ी जा रही थी, उसे तड़के 5 बजे ही भारी पुलिस बल के साथ गिरा दिया गया, जो प्राकृतिक न्याय,और धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार के खिलाफ है ल।
प्रदर्शन में मुख्य रूप से हरिकेश त्रिपाठी,विजय मिश्रा,मंजू संत, विनय दुबे,राजेश राकेश,तलत अज़ीम,सचिन पाण्डेय,निक्की पाण्डेय,आयूष यादव,तबरेज अहमद,अफरोज अहमद,नफीस कुरैशी,आबिद खान, ईश दत्त,सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।








