गंगा,यमुना नदी में बाढ़ के खतरे के मद्देनजर पुलिस ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगो को हेल्पलाइन नंबरों के प्रति किया जागरूक

कौशाम्बी,

गंगा,यमुना नदी में बाढ़ के खतरे के मद्देनजर पुलिस ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगो को हेल्पलाइन नंबरों के प्रति किया जागरूक,

यूपी के कौशाम्बी जिले में पिछले कुछ दिनों से यमुना नदी और गंगा नदी में लगातार जलस्तर बढ़ रहा है,जिसके चलते नदी के किनारे बसे गांवों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है,वही कुछ गांवों में बाढ़ का पानी भी घुस गया है,बाढ़ के खतरे के मद्देनजर बढ़ प्रभावित थाना क्षेत्र की पुलिस प्रभावित गांवों का भ्रमण कर लोगो को हेल्पलान नंबरों के प्रति जागरूक कर रही है।

कौशाम्बी जिले में गंगा नदी के बढ़ते जल स्तर के देखते हुए थाना कोखराज और सैनी थाना पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गावों में भ्रमण कर लोगो को बाढ़ से बचाव हेतु जागरूक किया।वही यमुना की तराई क्षेत्रों में कौशाम्बी थाना,महेवघाट थाना और सराय अकिल थाना पुलिस ने भ्रमण कर ग्रामीणों को महत्वपूर्ण हेल्प लाइन नम्बर- 112, 108 व डिस्ट्रिक कंट्रोल रूम नम्बर- 9454417374 व स्थानीय थाने के अन्य नंबरों की जानकारी दी ।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor