कौशाम्बी में आफत बन कर गिरी बारिश,कई गरीबों के घर बारिश में ढहे,नही मिली सरकारी मदद

कौशाम्बी,

कौशाम्बी में आफत बन कर गिरी बारिश,कई गरीबों के घर बारिश में ढहे,नही मिली सरकारी मदद,

यूपी के कौशाम्बी जिले में लगातार हो रही बारिश गरीबों के लिए आफत बन गई है। बारिश की वजह से कच्चे घर गिरने लगे हैं। सिराथू तहसील क्षेत्र लगभग 40 परिवार घर से बेघर हुए लोगों को अब सरकारी मदद की आस है। ग्राम प्रधानों के घरों में पीड़ित सुबह-शाम दस्तक दे रहे हैं। प्रधानों ने इसकी जानकारी भी राजस्व कर्मियों को दी है, इसके बाद भी मदद को कोई हाथ नहीं बढ़ा रहा है।

बारिश अब लोगों के लिए कहर बन गई है। पिछले तीन दिनों से जिले में लगातार बारिश हो रही है,लगातार बारिश के चलते कच्चे घर सीलन आने की वजह से गिरने लगे। सिराथू तहसील क्षेत्र में 39 कच्चे घर ढह गए हैं। वहीं गुरुवार को बरौली में एक महिला का मकान जमीदोंज हो गया। कच्चे घरों के धराशायी होने से लोग खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए हैं। परिवार समेत लोग दूसरों की शरण में किसी तरह रात गुजार रहे हैं। वह मदद के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। ग्राम प्रधानों से लोगों ने गुहार लगाई है। ग्राम प्रधानों ने इसकी जानकारी हलका लेखपाल को दी है। लेखपालों को सर्वे करने का निर्देश एसडीएम ने दिया है, लेकिन पीड़ितों तक लेखपाल नहीं पहुंच सके हैं। इससे पीड़ितों को सरकार से मिलने वाली सहायता नहीं मिल पा रही है।

सिराथू तहसील के कैमा गांव के आशाराम, काशी प्रसाद, धनदेईया, रामदास, विद्यादेवी, पइंसा के विनोद कुमार, ज्ञानमती, मिर्जापुर जवई के कमलेश कुमार, श्यामू, फाजिलपुर गोपालपुर के गुड़िया देवी, संध्या देवी, ननकालाल, अफजलपुरवारी के मोहम्मद इलियास, जगतपाल, उदिहिन बुजुर्ग के रामू, मकदूम देवी, करनपुर सौंरई के शिवबाबू, मोहम्मद हसन, शिवसिंह, गंभीरा पूरब के कलुईदेवी, घटमापुर के कालका प्रसाद, दिलीप कुमार, नथनलाल, संतराम , मोंगरी कड़ा के रामबाबू, विलूस, सुरेश कुमार, आलोक कुमार, अनेठा के अनवरी बेगम, चंद्रशेखर, राज बहादुर, प्रेमा देवी, मंगल प्रसाद, प्रेमा देवी, मंगल प्रसाद, उदिहिन खुर्द के अनीता देवी, शोभा देवी,पूनम देवी, श्रीमती देवी, बारातफारिक के बच्चालाल, प्रहलाद, कल्लू और मंझनपुर के बरौली की रजिया का मकान ढहा है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor