कार्तिक मेले के अवसर पर प्रदेश के लोगों को मिले सहज एवं सुलभ परिवहन सुविधा:दयाशंकर सिंह

उत्तर प्रदेश,

कार्तिक मेले के अवसर पर प्रदेश के लोगों को मिले सहज एवं सुलभ परिवहन सुविधा:दयाशंकर सिंह,

न्यूज़ ऑफ इंडिया ( एजेंसी)

08 नवंबर 2022 को पड़ने वाले कार्तिक मेले के अवसर पर गंगा नदी एवं उसकी सहायक नदियों में होने वाले स्नान पर श्रद्धालुओं के आवागमन के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने निर्देश दिए हैं कि गंगा दशहरा के अवसर पर देश एवं प्रदेश के श्रद्धालुओं को यातायात संबंधी भरपूर सुविधा मिलनी चाहिए इस संबंध में आवश्यक कदम उठाए जाएं।

इस संबंध में उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक संजय कुमार ने बताया कि मुख्यालय स्तर के अधिकारियों/उपाधिकारियों एवं समस्त क्षेत्रीय अधिकारियों के अवकाश/स्वीकृत अवकाश तत्काल प्रभाव से निरस्त किये जाते हैं। उक्त के क्रम में आदेशित किया जाता है कि समस्त अधिकारी/उपाधिकारी आज सायं तक अपने कार्यस्थल पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

संजय कुमार ने बताया कि कार्तिक मेले के अवसर पर 1584 बसें उ0प्र0 परिवहन निगम चलायेगा। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त भीड़ के दृष्टिगत अतिरिक्त बसों की व्यवस्था भी की जायेगी।संजय कुमार ने बताया कि गंगा स्नान पर्व के दृष्टिगत 05 नवंबर 2022 से 09 नवंबर 2022 तक की अवधि में यात्रियों के अत्यधिक आवागमन को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु बसों के संचालन एवं बस स्टेशनों पर यात्री सुविधाओ की दैनिक समीक्षा हेतु निगम मुख्यालय में स्थित कक्ष संख्या-20 में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जो राउण्ड दि क्लॉक संचालित रहेगा। उन्होंने बताया कि यात्रियों को किसी भी जानकारी को उपलब्ध कराने हेतु कन्ट्रोल रूम बनाया गया है जिसका दूरभाष नम्बर 0522-2629857 है।

संजय कुमार ने बताया कि अधिकारी/ कर्मचारी बस स्टेशनो पर यात्री सुविधाओं यथा शुद्ध पेयजल, शौचालय यात्रियों की बैठने की पर्याप्त व्यवस्था, परिसर की साफ-सफाई मंत्रियों के लिए उद्घोषणा व्यवस्था, प्रकाश की समुचित व्यवस्थाओं को शत-प्रतिशत सुव्यवस्थित रखने हेतु उत्तरदायी होंगे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor