भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ चल रहे कौशाम्बी के कांग्रेस नेता ने राहुल गांधी को जिले की समस्याओं से कराया अवगत

उत्तर प्रदेश,

भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ चल रहे कौशाम्बी के कांग्रेस नेता ने राहुल गांधी को जिले की समस्याओं से कराया अवगत,

कांग्रेस पार्टी ने सात सितम्बर से भारत जोड़ो यात्रा शुरू की है,यह भारत जोड़ो यात्रा तीन हजार 570 किलोमीटर का सफर तय होने के बाद कश्मीर पहुंचकर समाप्त होगी। यात्रा का नेतृत्व कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी कर रहे हैं,कौशाम्बी निवासी यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव शेष नारायण ओझा भी यात्रा में राहुल गांधी के साथ चल रहे हैं।

भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ चल रहे कौशाम्बी के कांग्रेस नेता एवम पार्टी के यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव शेष नारायण ओझा ने शुक्रवार को राहुल गांधी को जिले में समस्याओं की स्थिति से अवगत कराया। बताया कि यहां के लोग अभी भी शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के लिए दूसरे शहरों पर निर्भर हैं। परिवहन तक की बेहतर व्यवस्था नहीं है।

राहुल गांधी ने इस संबंध में पीएम मोदी को पत्र भेजने का आश्वासन दिया है। यह भी वादा किया है कि सरकार बनने पर कौशाम्बी की दशा और दिशा संवार दी जाएगी।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor