कौशाम्बी,
न्यू भरवारी पावर हाउस से नही हो रही बिजली की सप्लाई,ग्रामीणों में आक्रोश,बवाल की आशंका पर पुलिस तैनात,
यूपी के कौशाम्बी जिले में बिजली विभाग कर्मचारियों की 72 घंटे की राज्य व्यापी हड़ताल के चलते भरवारी के ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बंद है और लोग अंधेरे में रहने को मजबूर है,बिजली की सप्लाई अन्य पावर हाउस से चालू होने और गांव में बिजली नहीं आने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है,बवाल की आशंका के चलते न्यू भरवारी पावर हाउस पर पुलिस तैनात है।
बिजली की सप्लाई बंद होने के बाद गुरुवार की रात से न्यू भरवारी पावर हाउस से जुड़े दर्जनों गांवो की बिजली बाधित हो गई,गुरुवार की रात में ही पावर हाउस को पुलिस के हवाले कर दिया गया,पुलिस पावर हाउस की सुरक्षा में लग गई, जिसके बाद शुक्रवार को सुबह लेखपाल,कानूनगो,मजिस्ट्रेट के रूप में विनय कुमार मिश्रा अपर संख्याकीय अधिकारी कौशाम्बी,अरविंद अवर अभियंता सिंचाई विभाग को भरवारी पावर की कमान प्रशासन ने सौप दी,लेकिन यह लोग भी बिजली की सप्लाई शुरू नही करा सके है।प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि टेवा से बिजली की सप्लाई बंद है,जिसके चलते बिजली की सप्लाई ग्रामीण क्षेत्रों में नही दी जा पा रही है।
वही दो दिनों से बिजली नहीं आने से ग्रामीण क्षेत्र के लोगो में आक्रोश व्याप्त है,ग्रामीणों के आक्रोश के चलते न्यू भरवारी पावर हाउस पर बवाल की आशंका के चलते कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी चौकी प्रभारी शिवाकांत चौरसिया पुलिस फोर्स के साथ मुस्तैद है।








