यमुना के बढ़ते जलस्तर से नंदा का पुरवा गांव में ग्रामीणों में बाढ़ की दहशत

कौशाम्बी

जिले में गंगा आओर यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है जिसके चलते गंगा और यमुना नदियों के तराई क्षेत्र में रहने वालों के माथे पर चिंता की लकीरें दिखाई देने लगी है।बढ़ का पानी गांव में घुसने की चिंता ग्रामीणो में साफ देखी जा सकती है। सराय अकिल थाना क्षेत्र के नंदा का पुरवा सहित तराई क्षेत्र के गांव में यमुना के बाद का पानी घुसने की आशंका से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।गांव के बाहर तक यमुना का पानी आ गया है।यमुना के पानी में लगातार हो रही वृद्धि से ग्रामीण अंदाजा लगा रहे है कि दो तीन दिनों में ही पानी गांव के अंदर घुस जाएगा।यमुना नदी के बाद की आशंका के चलते ग्रामीण अपना सामान सुरक्षित करना शुरू कर दिए है।यमुना नदी के बाद कि सूचना के बाद भी जिले के अधिकारी अभी तक गांव की स्थिति का जायजा लेने नही पहुचे है जिसके चलते ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor