माघी पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं को लग रहा टोल,मकर संक्रांति,मौनी अमावस्या एवं बसंत पंचमी पर टोल था फ्री

कौशाम्बी,

माघी पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं को लग रहा टोल,मकर संक्रांति,मौनी अमावस्या एवं बसंत पंचमी पर टोल था फ्री,

यूपी के कौशाम्बी जिले के कोखराज हंडिया बाईपास मार्ग पर बने टोल प्लाजा पर शासन और NHAI के निर्देश पर स्नान पर्व के एक दिन पूर्व रात्रि 8 बजे से स्नान पर्व के एक दिन बाद तक रात्रि 8 बजे तक के लिये महाकुंभ स्नान के लिए आने और जान वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को निःशुल्क किया गया था।

टोल पर निःशुल्क वाहन निकालने का आदेश आने के बाद प्रयागराज जाने वाले कोखराज टोल सहित सभी पांच टोल को निःशुल्क कर दिया गया था,जिसके बाद स्नान पर्व मकर संक्रांति ,मौनी अमावस्या एवं बसंत पंचमी पर टोल प्लाजा को फ्री कर दिया गया था,लेकिन माघी पूर्णिमा पर टोल प्लाजा को फ्री नहीं क्या गया,जिसको लेकर श्रद्धालुओं में आक्रोश व्याप्त है।

कोखराज टोल प्लाजा मैनेजर अनूप पांडे ने बताया कि शासन और NHAI के निर्देश पर टोल को स्नान पर्व पर फ्री किया गया था,लेकिन इस माघी पूर्णिमा स्नान पर्व पर ऐसा कोई निर्देश नहीं आया,जिसके चलते आज तोल को फ्री नहीं किया गया।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor