पुलिसकर्मियों द्वारा व्यापारियों के प्रति नकारात्मक रवैया अपनाए जाने से व्यापारियों में आक्रोश,डीएम,एसपी से होगी शिकायत

कौशाम्बी,

पुलिसकर्मियों द्वारा व्यापारियों के प्रति नकारात्मक रवैया अपनाए जाने से व्यापारियों में आक्रोश,डीएम,एसपी से होगी शिकायत,

यूपी के कौशाम्बी जिले में महाकुंभ पर्व के नाम पर कौशाम्बी पुलिस के पुलिसकर्मियों द्वारा व्यापारियों के प्रति नकारात्मक रवैया अपनाए जाने से व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है, महाकुंभ के नाम पर व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है,व्यापारियों का शोषण किया जा रहा है,जिसको लेकर व्यापारी संगठन में आक्रोश व्याप्त है,व्यापारी संगठन जल्द ही डीएम और एसपी से मिलकर इसकी शिकायत करेंगे।

जन उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष अरविंद केसरवानी ने बताया कि महाकुंभ के नाम पर  पुलिसकर्मियों द्वारा व्यापारियों के प्रति नकारात्मक रवैया अपनाए जाने से व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है, महाकुंभ के नाम पर व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है,व्यापारियों का शोषण किया जा रहा है,महाकुंभ के नाम पर संगम से लगभग 50 किमी दूर नेशनल हाइवे पर बैरियर लगाकर संगम जाने वाले स्नार्थियो को जबरन रोकने का और दूसरे मार्ग से भेजने का प्रयास किया जाता रहा है।

इसी प्रयास का नतीजा है कि कौशाम्बी जनपद का चादर व्यापारी आलोक केसरवानी बैरियर से गोदाम 50 मीटर की दूरी पर अपना माल पिछले 24 घंटे से नही ले जा सका।वही जीएसटी कि eway bill की अवधि समाप्ति होने पर वह अधिकारियो से गुहार लगाता रहा, लेकिन व्यापारी विरोधी दोनो पुलिसकर्मियों ने व्यापारी के साथ अभद्रता की और अपशब्दों का प्रयोग भी किया।

वही करारी थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बे के इन्द्रा नगर निवासी कामता प्रसाद केसरवानी के घर बीते 17/18 की रात्रि सेध लगाकर चोरी हो गयी। घर मे शादी हेतु जुटाया गया सामान धन और गहना चोरो ने साफ कर दिया,लगभग 20 लाख रुपए की चोरी की बड़ी घटना हुई,लेकिन पुलिस ने अभी तक FIR भी नही दर्ज की।

जन उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष अरविंद केसरवानी ने बताया कि कौशाम्बी पुलिस को अपनी क्षमता का प्रदर्शन चोरो को पकडने हेतु करना चाहिए, न कि व्यापारी के घर दबिस देकर परेशान करना चाहिये। व्यापारी करोड़ों की लागत लगाकर व्यापार करता है वह कहा भागेगा।पुलिस और अधिकारी व्यापारियों का सहयोग करे अन्यथा इसके लिए आंदोलन की रूपरेखा बनाई जाएगी।

सरकार को बदनाम करने वाले ऐसे पुलिस कर्मियो के खिलाफ व्यापार संगठन उच्च अधिकारियो से शिकायत करेगा,साथ ही ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए डीएम और एसपी से वार्ता भी करेगा।

 

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor