कौशाम्बी: कौशाम्बी में गैस सिलेंडर की सप्लाई अनियमित,जिसने पहले बुकिंग की उसे पहले मिल रही गैस,कमर्शियल गैस की सप्लाई पर शासन ने लगा रखी है रोक,चाय नाश्ते की दुकान और छोटे होटल बंद,
यूपी के कौशाम्बी जिले में गैस सिलेंडर की सप्लाई अनियमित हो गई है,वही शासन ने कमर्शियल गैस की सप्लाई पर पूरी तरह से रोक लगा दी है,जिससे छोटे होटल और स्थानीय छोटी चाय नाश्ते की दुकानें बंद होने लगी है,कई ने अपनी दुकान बंद कर दी है तो कई ने वैकल्पिक व्यवस्था करनी शुरू कर दी है।वही घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत से आम उपभोक्ताओं की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। कई क्षेत्रों में उपभोक्ताओं का आरोप है कि गैस बुकिंग कराने के बाद भी समय पर सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। इससे लोगों की रसोई व्यवस्था प्रभावित हो रही है और खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति ज्यादा गंभीर होती जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले जहां गैस बुकिंग के 1 से 2 दिन के भीतर सिलेंडर मिल जाता था, वहीं अब 4 से 6 दिन या उससे अधिक समय तक इंतजार करना पड़ रहा है। कई परिवारों के पास केवल एक ही सिलेंडर है, ऐसे में समय पर नया सिलेंडर न मिलने से खाना बनाने तक में कठिनाई हो रही है।
जानकारी के अनुसार जिले में कुल 30 गैस एजेंसी है,जिनमें से 20 गैस एजेंसी IOC की है,वही BPC की 03 और HPC की 07 गैस एजेंसी संचालित है,इन गैस एजेंसियों में कमर्शियल उपभोक्ताओं सहित लगभग 3 लाख 87 हजार गैस उपभोक्ता है,इन गैस उपभोक्ताओं को गैस की सप्लाई के लिए जितने गैस सिलेंडर प्रतिदिन की आवश्यकता होती है,उतने गैस सिलेंडर की सप्लाई गैस एजेंसियों को नहीं मिल पा रही है,वही शासन की गाइडलाइन के अनुसार बिना बुकिंग और बिना DAC नंबर के किसी भी उपभोक्ता को गैस नहीं देने का आदेश है,यही नहीं पिछले कई दिनों से वेबसाइट डिस्टर्ब होने से बुकिंग भी नहीं हो पा रही है,जिसके चलते लोगो को तत्काल गैस नहीं दी जा रही है।
इस सम्बन्ध में एडीएम वित्त एवं राजस्व शालिनी प्रभाकर ने गैस एजेंसी संचालकों एवं पेट्रोल पंप संचालकों से बैठक कर भंडारण और ब्लैक मार्केटिंग को लेकर कड़ी कार्रवाई करने एवं उपभोक्ताओं की समस्याओं को लेकर निर्देश दिए है।
इस सम्बन्ध में DSO मंगेश कुमार मौर्य से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जिले में गैस की कोई किल्लत नहीं है, मांग के अनुसार गैस की उपलब्धता पर्याप्त है,कई एजेंसियों में गैस मांग से भी अधिक की सप्लाई हो रही है,उपभोक्ता अपने निर्धारित समय सीमा के अंदर अपनी गैस बुक कराए,और समय सीमा के अनुसार गैस प्राप्त करे,लोग अफवाहों कर ध्यान न दे,गैस सभी को शासन की गाइडलाइन के अनुसार मिलेगी।








