बिजली विभाग कर्मचारियों की हड़ताल से जनता त्रस्त,सारी रात परेशान रहे लोग,प्रशासन पावर हाउस पर मुस्तैद

कौशाम्बी,

बिजली विभाग कर्मचारियों की हड़ताल से जनता त्रस्त,सारी रात परेशान रहे लोग,प्रशासन पावर हाउस पर मुस्तैद,

उत्तर प्रदेश में बिजली कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी है, गुरुवार रात से पूरे प्रदेश में बिजली कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं, कर्मचारियों ने कहा है कि अगर हमारे किसी कर्मचारी पर एक्शन लिया गया तो वे अनिश्चितकालीन आंदोलन करेंगे,वहीं, मंत्री एके शर्मा ने कहा कि अति आवश्यक सेवाओं में शामिल विद्युत व्यवस्था में किसी भी प्रकार का व्यवधान डालने पर एस्मा के तहत कार्रवाई की जाएगी।

उत्तर प्रदेश के बिजलीकर्मियों की 72 घंटे की हड़ताल गुरुवार रात 10.30 बजे से शुरू हो गई है, इस हड़ताल के समर्थन में कौशाम्बी जिले के सभी कर्मचारी शामिल है, बिजली विभाग कर्मचारियों द्वारा आंदोलन के दौरान किसी भी बिजलीकर्मी को गिरफ्तार किया गया तो अनिश्चितकालीन हड़ताल के साथ जेल भरो आंदोलन की चेतावनी दी है, वहीं योगी सरकार के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि कार्यों में व्यवधान डालने, कार्मिक के साथ दुर्व्यवहार करने, सरकारी सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने की स्थिति में एनएसए और रासुका के प्रावधानों के तहत भी एक्शन लिया जाएगा।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में बिजली कर्मचारियों ने हड़ताल का ऐलान किया है, गुरुवार रात से पूरे कौशाम्बी जिले में कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं,कई पावर हाउस पर पूरी रात बिजली नहीं चालू हुई तो किसी किसी पावर हाउस से बिजली की सप्लाई चालू कर कर्मचारी हड़ताल पर चले गए है।कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से नगर पालिका भरवारी क्षेत्र के लोग अंधेरे में डूब गए है।

वही भरवारी पावर हाउस पर मजिस्ट्रेट ACO चकबंदी चायल फूल चंद्र प्रसोध, जेई PWD आनंद मोहन,लेखपाल सुमित केसरवानी,लेखपाल अशोक कुमार दुबे,कानूनगो गजेंद्र सिंह सहित अन्य प्रशानिक अधिकारियों और पुलिस को तैनात किया गया है।यह अधिकारी और कर्मचारी पावर हाउस की सुरक्षा पर मौजूद है लेकिन टेक्निकल कर्मचारी के तैनात नही किए जाने से बिजली की सप्लाई चालू नही की जा सकी है जिसके चलते नगर पालिका भरवारी के लोग परेशानी से जूझ रहे है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor