हमारा संविधान हमारा गर्व है और गणतंत्र दिवस हमारी पहचान:धर्मराज मौर्य

कौशाम्बी: हमारा संविधान हमारा गर्व है और गणतंत्र दिवस हमारी पहचान:धर्मराज मौर्य,

यूपी के कौशाम्बी जिले में भाजपा जिला कार्यालय में गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ध्वजारोहण कर देश के संविधान,लोकतंत्र की एकता के प्रति अपनी आस्था प्रकट कर जनपदवासियों को बधाई दी।

जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने संबोधित करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस हमें याद दिलाता है कि भारत अनेक धर्मों,भाषाओं,वेशभूषाओं,खान- पान और संस्कृतियों को समेटे हुए विविधता में एकता का जीवंत प्रतीक है,हमारी एकता को राष्ट्रगीत वन्दे मातरम् में अत्यन्त ढंग से पिरोया गया है।गणतंत्र दिवस का शुभ अवसर हमें अतीत,वर्तमान और भविष्य में अपने देश की स्थिति और दिशा पर चिंतन करने का अवसर प्रदान करता है। हमारे स्वतंत्रता आंदोलन की शक्ति ने 15 अगस्त,1947 को हमारे देश की स्थिति बदल दी। भारत स्वतंत्र हुआ। हम अपने राष्ट्रीय भाग्य के स्वयं निर्माता बने।26 जनवरी,1950 से हम अपने गणतंत्र को संवैधानिक आदर्शों की ओर अग्रसर कर रहे हैं। उस दिन हमारा संविधान पूर्णतः लागू हुआ। लोकतंत्र की जन्मभूमि भारत,प्रभुत्व प्रणाली से मुक्त हुआ और हमारा लोकतांत्रिक गणतंत्र अस्तित्व में आया।हमारा संविधान विश्व इतिहास के सबसे बड़े गणराज्य का आधारभूत दस्तावेज है। हमारे संविधान में निहित न्याय,स्वतंत्रता,समानता और बंधुत्व के आदर्श हमारे गणराज्य की परिभाषा हैं। संविधान निर्माताओं ने संवैधानिक प्रावधानों के माध्यम से राष्ट्रवाद की भावना और देश की एकता के लिए एक मजबूत आधार प्रदान किया है।

इस मौके पर एससी एसटी अयोग सदस्य जितेंद्र कुमार गौतम,नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज फौजी,जिला मंत्री प्रदीप कुमार शीलू पाण्डेय,दिनेश पाण्डेय,वरिष्ठ नेता भोलेशंकर कुशवाहा, मण्डल अध्यक्ष कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor