वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

कौशाम्बी: वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस,

यूपी के कौशाम्बी जिले में गणतंत्र दिवस के अवसर पर वृद्धाश्रम परिसर में गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वृद्धाश्रम के प्रबंधक आलोक राय ने झंडारोहण किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वृद्धजनों, कर्मचारियों एवं अन्य गणमान्य लोगों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी। प्रबंधक आलोक राय ने अपने संबोधन में गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने का आह्वान किया।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor