कौशाम्बी,
नशेड़ी पिता ने अपनी मासूम बेटी की जमीन पर पटक कर की हत्या,आरोपी अरेस्ट,
यूपी के कौशाम्बी जिले में एक सनसनी खेज मामला सामने आया है जहा एक नशेड़ी पिता ने अपनी ही मासूम बेटी की जमीन पर पटक पटक कर हत्या कर दी,अपनी भाभी से हुए विवाद के बाद अपनी मासूम को ही मार डाला,अपने सामने अपनी ही बेटी की हत्या से आक्रोशित महिला और उसकी मां ने पुलिस से कार्यवाई करने की गुहार लगाई ।सूचना पर पहुंची पुलिस ने मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच में जुट गई।
घटना कोखराज थाना क्षेत्र के कशिया पश्चिम गांव की है जहा के रहने वाला इंदर शराब का आदी है,उसका अपनी भाभी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया और गुस्से में उसने अपनी ही दो साल की मासूम बेटी को जमीन पर पटक पटक कर मां डाला,पत्नी के चीखने चिल्लाने पर एकत्रित हुए ग्रामीण की सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोखराज थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार दंपति के सिर्फ तीन बेटियां ही है,जिसके चलते युवक ने घटना को अंजाम दिया है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और कार्यवाई में जुटी हुई है।








