कौशाम्बी,
रेल कर्मचारियों की मनमानी और क्रासिंग पर बेतरतीब खड़े वाहनों से लगता है भरवारी रेलवे क्रासिंग पर जाम,
यूपी के कौशाम्बी जिले के भरवारी कस्बे में रेलवे क्रासिंग पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है।जाम के चलते राहगीर और स्कूली बच्चे घंटो फंसे रहते है जिससे जहा एक ओर लोगो को समस्या का सामना करना पड़ता है वही स्कूली बच्चे धूप में घंटो बस के अंदर फंसे रहते है।
भरवारी रेलवे क्रासिंग पर लगने वाले जाम से सभी परेशान है,कई बार रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस जाम को खुलवाती है लेकिन जाम की स्थिति बनी रहती है।लोगो का कहना है की रेलवे क्रॉसिंग को केबिन मैन बहुत देर बाद और कभी कभी घंटे भर बाद खोलता है जिससे जाम लगता है,वही वाहन क्रासिंग पर बेतरतीब तरीके से खड़े हो जाते है जिससे जाम की स्थिति भयावह हो जाती है।यदि ट्रेन निकल जाने के बाद क्रासिंग को खोल दिया जाए तो लोग और वाहन जल्द निकल जाए और जाम न लगे।









