कौशाम्बी,
बालू के अवैध खनन को रोकने के लिए जिले में दो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चेक प्वाइंट का डीएम एसपी ने किया शुभारंभ,
यूपी के कौशाम्बी जिले में बालू,मिट्टी सहित अन्य खनिजों के अवैध परिवहन को कंट्रोल करने के लिए जनपद में दो स्थानों पर तिल्हापुर मोड़ व लेहदरी पुल के पास आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित चेक गेट का निर्माण कराया गया है।वही भूतत्व एवं खनिजकर्म, क्वेरी कार्यालय मंझनपुर में मिनी कमांड सेंटर की स्थापना की गई।चेक गेट से खनिजों से लदे वाहनों के अवैध परिवहन को कंट्रोल किया जाएगा।

शनिवार को डीएम सुजीत कुमार एवम एसपी हेमराज मीणा ने दोनो चेक प्वाइंट का उद्घाटन किया। इस दौरान खनिज अधिकारी अन्य अधिकारी गण मौजूद रहे।








