कौशाम्बी,
नगर पालिका भरवारी में गणेश प्रतिमा का इस बार दूसरे तालाब में होगा विसर्जन,
यूपी के कौशाम्बी जिले के नगर पालिका परिषद भरवारी में स्थापित गणेश प्रतिमा का विसर्जन इस बार निर्धारित तालाब में नही बल्कि नए स्थान पर स्थित तालाब में किया जाएगा,नगर पालिका अधिकारी एवम कर्मचारी द्वारा इस बार गणपति विसर्जन के लिए तालाब में पानी नहीं भरवाया गया जिसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने चिन्हित तालाब के बजाय परसरा स्थित दूसरे तालाब में विसर्जन के लिए स्थान निर्धारित कर दिया।
जिस तालाब में गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा उस तालाब में सड़क के बगल का गंदा पानी जाता है इसके बावजूद उक्त तालाब में गणेश प्रतिमा का विसर्जन कराया जाएगा,जिसको लेकर लोगो में आक्रोश व्याप्त है।








