कौशाम्बी,
सद्भावना दंगल कमेटी की तरफ से आयोजित दंगल में दो पहलवानों के बीच हुई मारपीट,
यूपी के कौशाम्बी जिले के मंझनपुर कस्बे के दुर्गा मंदिर के पास सद्भावना दंगल कमेटी की तरफ से दंगल का आयोजन किया गया था,जिसमे कौशाम्बी, राजस्थान समेत अन्य जिले के पहलवानों ने दंगल में हिस्सा लिया था, गुरुवार को वहाँ पर दंगल हो रहा था ,दो पहलवान दंगल लड़ रहे थे ,देखते ही देखते मामूली बात को लेकर दोनों पहलवान आपस मे भिड़ गए, जिसके बाद दोनों में मारपीट हुई, मारपीट होता देख मौके से अफरातफरी मच गई।
वहीं मौके से ड्यूटी पर मौजूद रहे मंझनपुर कोतवाली के अतिरिक्त निरीक्षण कृष्ण कुमार ने किसी तरह मामले को शांत करा दिया। वहीं दंगल के समाप्त होने के बाद जीते हुए पहलवान को पुरस्कृत किया गया ।








