कौशाम्बी: कौशाम्बी में नाबालिग किशोरी को आजाद समाज पार्टी में पदाधिकारी बनाने का झांसा देकर ब्लैकमेल करने वाला आरोपी अरेस्ट,
यूपी के कौशाम्बी जिले में ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत थाना कोखराज पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से नाबालिग किशोरी को आजाद समाज पार्टी में पदाधिकारी बनाने का झांसा देकर अनुचित दबाव बनाने तथा बात न मानने पर फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने वाले 01 आरोपी शिव राव को अरेस्ट किया है।
पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने 31.10.2026 को वादिनी की तहरीर सूचना के आधार पर मुकदमा दर्ज किया था।
विवेचना के दौरान पीड़िता के बयान अन्तर्गत धारा 180 एवं 183 बीएनएसएस तथा अन्य साक्ष्यों के संकलन एवं परीक्षण के आधार पर धारा 352 बीएनएस एवं धारा 11/12 पॉक्सो एक्ट तथा धारा 67 आईटी एक्ट के अन्तर्गत अपराध के साक्ष्य पाए जाने पर अभियोग में उक्त धाराओं की वृद्धि की गई है।
पुलिस ने शिवा कुमार भास्कर पुत्र दीपचंद गौतम निवासी डिगरी कुरगाँव करछी, थाना सोरांव, जनपद प्रयागराज को अरेस्ट किया है। विधिक कार्यवाही के पश्चात आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया,जहा से उसे जेल भेज दिया गया।








