कौशाम्बी,
BJP के नगर पालिका अध्यक्ष पर फर्जी निवास पर पद हथियाने का आरोप,कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दर्ज की FIR,
यूपी के कौशाम्बी जिले में नगर पालिका मंझनपुर के नवनिर्वाचित BJP अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने जालसाज़ी का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की आख्या रिपोर्ट सीजेएम कोर्ट को पेशकर जानकारी दी है, नगर पालिका अध्यक्ष पर कूटरचित दस्तावेज़ के जरिए निवास बनवाने और निवास के आधार पर अध्यक्ष पद को हासिल करने का आरोप लगा है।
शिकायतकर्ता पवन कुमार ने अध्यक्ष के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर इंसाफ की मांग की थी, लेकिन अफसरों द्वारा कोई कार्रवाई न करने पर वह कोर्ट की शरण में गया, जिसमें कोर्ट ने थाना मंझनपुर पुलिस को गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर विवेचना का आदेश जारी किया है।
शिकायतकर्ता पवन कुमार ने आरोप लगाया है कि वीरेंद्र कुमार मंझनपुर तहसील क्षेत्र के बहादुरपुर गांव के निवासी है,वीरेंद्र की मां खुद ही गांव की वर्तमान प्रधान है,वही वीरेंद्र की पत्नी क्षेत्र पंचायत सदस्य एवम ब्लॉक प्रमुख पद की उप विजेता रही है।वही वीरेंद्र कुमार का नाम आज भी गांव की मतदाता सूची सहित अन्य दस्तावेजों में दर्ज है और इसके बावजूद वीरेंद्र कुमार फौजी ने मंझनपुर के ओसा से फर्जी दस्तावेजों के सहारे निवास निवास जारी कराया है और उस निवास के आधार पर भाजपा पार्टी से टिकट हासिल कर नगर पालिका का चुनाव लड़कर अध्यक्ष पद हासिल किया है।
कोर्ट के आदेश के बाद मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।








