सकिपा के तत्वावधान में कौशाम्बी ब्लॉक के मालीपुर महराजगंज में मनाई गई महात्मा गांधी की पुण्यतिथि

कौशाम्बी,

सकिपा के तत्वावधान में कौशाम्बी ब्लॉक के मालीपुर महराजगंज में मनाई गई महात्मा गांधी की पुण्यतिथि,

समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान मे कौशाम्बी ब्लॉक के ग्राम मालीपुर महराजगंज में पार्टी के पूर्व जिला महासचिव वेद प्रकाश यादव की अगुवाई में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे याद किया और महात्मा गांधी अमर रहें… अमर रहें… के नारे लगाए।

इस अवसर पर उपस्थित लोगो को उनके जीवन के बारे में बताते हुए पार्टी के पूर्व जिला महासचिव वेद प्रकाश यादव ने कहा कि महात्मा गांधी ने देश को अंग्रेजो से आजादी दिलाई थी। उन्होंने दुनिया को सत्य और अहिंसा का रास्ता दिखाया था। 30 जनवरी साल 1948 में उनकी हत्या हुई थी। देश हमेशा उनका ऋणी और कृतज्ञ रहेगा।

इस अवसर पर मक्खन लाल यादव, सत्य प्रकाश यादव, महेंद्र कुमार, अंतिम कुमार, श्यामकली, साधना, हीरामनी आदि मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor