कौशाम्बी,
भाजपा पिछड़ा मोर्चा के लोगों ने फूंका राहुल गांधी का पुतला,बोले:राहुल गांधी के बोल देश की विघटनकारी तत्वों की आवाज,
भारत देश के बाहर जिस तरीके से विपक्ष के नेता और कांग्रेस के नेता राहुल गांधी भारत विरोधी बयान देते हैं वह विघटनकारी हैं। भारत में कहीं भी सिख भाइयों के साथ उनकी पगड़ी देखकर दुर्व्यवहार नहीं होता है इसके बाद भी विदेश में जाकर ऐसे उसे प्रचार करना यह दिखाता है कि राहुल गांधी की देश विरोधियों के साथ सांठ-गांठ है।
उक्त बातें जिला मुख्यालय चौराहे पर कांग्रेस के नेता राहुल गांधी का पुतला फूंकते हुए भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पुष्पराज पटेल ने कहीं। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र के महामंत्री संजय गुप्ता मौजूद रहे।इस मौके पर बोलते हैं उन्होंने कहा कि पूर्व में भी कई बार देश विरोधी तत्वों के साथ राहुल गांधी की बैठकों की सूचना आई थी यही नहीं चीन के साथ भी उनकी पार्टी का साठगांठ है जिसे मोटा फंड इन्होंने लिया है।
आज जिस तरीके से विदेश में जाकर राहुल गांधी देश विरोधी प्रोपेगेंडा फैला रहे हैं वह दिखता है कि वह भारत को तोड़ने वाले समूह को मजबूत करने का काम करते हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला होते हुए संगठन के काशी क्षेत्र के महामंत्री संजय गुप्ता ने कहा कि आज देश भारतीय जनता पार्टी के हाथों में मजबूत है और राष्ट्रवाद को अपनी नीति मानकर कम कर रहा है। यह देश के प्रधानमंत्री के मजबूत मनोबल का ही नतीजा रहा है कि कश्मीर से धारा 370 हटा देश के अन्य राज्यों में भी देश विरोधी तत्वों को कुचला गया है।
इस मौके पर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश गुप्ता, प्रतीक जायसवाल, कमलेश पटेल अरुण सिंह, सर्वेश सिंह, शिव मोहन मौर्य शाहिद बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।