हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर कौशाम्बी में भाजपाइयों ने मिठाई खिलाकर मनाया जीत का जश्न

कौशाम्बी,

हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर कौशाम्बी में भाजपाइयों ने मिठाई खिलाकर मनाया जीत का जश्न,

यूपी के कौशाम्बी में भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में हरियाणा प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड बहुमत की सरकार बनने पर जिलाध्यक्ष भाजपा धर्मराज मौर्य ने पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को लड्डू खिलाकर जीत का जश्न मनाया और जीत की शुभकामनाएं दी और हरियाणा प्रदेश के मतदाताओ का व कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर सभासद सुनील मिश्रा , धर्मराज पाल, जिला सहमीडिया प्रभारी ज्ञानेन्द्र साहू,जिला सोशल मीडिया संयोजक जितेंद्र साहू , आईटी संयोजक सत्यम केसरवानी आदि लोग मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor